🙏🏻🌅विशेष बात🌅🙏🏻
परिवर्तन प्रकृति का नियम है साथी।
हिंदुस्तान परिवर्तन के द्वार पर खड़ा है।
हम सबकी कामना है सबका हमारा भुगतान हो, सबको सुरक्षा सम्मान मिले और हमारा प्यारा पावन पवित्र देश भारत ठगमुक्त बेईमान रहित राष्ट्र राज्य के रूप में स्थापित हो।
कामना बहुत अच्छी है यह होना ही चाहिए, सबकी पीड़ा का अंत होना ही चाहिए, होगा भी लेकिन केवल कामना भर से नहीं इसके लिए हमें कर्म करना पड़ेगा।।
बिना कर्म किये कभी कोई कामना पूरी नहीं होती यही नियम है। हम केवल कामना करते रहें और कामना की पूर्ति के लिए आवश्यक कर्म न करें तो कामना कभी पूरी नहीं होती भले ही हम कितने भी डूब जाएं भक्ति में।
ईश्वर भी उन्ही की सहायता करते हैं जो अपने धर्म अपने कर्म का पालन करते हैं।।
स्वयं से पूछिये वह सब साथी जो घरों में बैठे हैं क्या आप अपने कर्म को निभा रहे हैं, उत्तर ना है साथी, घरों में बैठे रहोगे तो आपकी इस अकर्मण्यता आलस्य और उदासीनता के कारण उनका कर्म भी विफल होता जायेगा जो भुगतान के लिए लड़ रहे हैं।
संसार का सबसे बड़ा पाप अकर्मण्यता है, यह लड़ने वालों के मनोबल को भी तोड़ती है।
जो लोग न्याय के लिए सम्मान के लिए नहीं लड़ते किसी भी कारण से निश्चित रूप से वह अपना अपने परिवार का अपने समाज का अपने राष्ट्र का अपने देश का सर्वनाश स्वयं लिख रहे होते हैं।
न्याय सम्मान सुरक्षा और अधिकार के लिए लड़ना तो हम सबका कर्तव्य है धर्म है। यदि हम नहीं लड़ेंगे तो ठग बेईमान अपराधी शासन प्रशासन समाज धर्म के मुखिया बने रहेंगे और राष्ट्र धर्म रसातल में जाता रहेगा उसका पतन होता रहेगा।।
इसलिए निकलो घरों से वह साथी जो जागे हुए हैं उन सबको जगाने जो सोये हैं या राष्ट्रधर्म को भुलाकर अकर्मण्य हो गए हैं स्वार्थी बन गए हैं अथवा ठग बेईमानों से डर गए हैं या भृमित कर दिये गए हैं।।
*ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार, तपजप कोई सामान्य संगठन नहीं है यह ईश्वरीय योजना है जो सबका भुगतान सुनुश्चित् करने सबको सुरक्षा सम्मान दिलाने और हिंदुस्तान को ठगमुक्त बेईमान रहित राष्ट्र राज्य के रूप में निर्मित करने के लिए स्वयं भगवान् ने तैयार की है*। ।
आप सब जो जाग गए हैं जान गए हैं समझ गए हैं तैयार हो चुके हैं आपको ही उन सबको तैयार करना है जो अभी द्वंद में भृम में भय में स्वार्थ में डूबे हैं।।
*तपजप का उसके लक्ष्य का मिशन भुगतान का भुगतान की गारन्टी के अधिकार अनियमित जमा योजनाएं पाबन्दी कानून 2019 का जमकर प्रचार प्रसार करो। बताओ सबको हम क्यों लड़ रहे हैं क्या चाहते हैं और आपको क्या देंगे।।*
हमारे देश में राजनैतिक धार्मिक क्रांति सत्ता परिवर्तन अनेक बार हुए हैं लेकिन सामाजिक क्रांति सामाजिक परिवर्तन एक बार भी नहीं हुआ है।
आर्थिक परिवर्तन आर्थिक समानता के लिए तो आजतक कोई लड़ा ही नहीं इसलिए ठग बेईमान निश्चिंत हैं वह सब संगठित होकर देश को आपको हमको लूट रहे हैं आपस में बाँटकर।।
ठग बेईमान सत्ता समाज राष्ट्र और धर्म के स्वघोषित ठेकेदार बन गए हैं और मिलकर मलाई खा रहे हैं। आपके हमारे परिश्रम त्याग बलिदान ईमानदारी संघर्ष समर्पण का कोई मूल्य नहीं है शासकों की दृष्टि में।
क्योंकि शासक जानते हैं हम बंटे हुए हैं आपस में लड़ते हैं सत्य को शासकों की घटिया नीयत को जानते नहीं हैं इसलिए उनका कुछ बिगाड़ नहीं सकते।।
साथियो हमें अपने मध्य एकता समरसता सोहार्द समझ बनानी होगी इस धर्मयुद्ध सामाजिक आर्थिक परिवर्तन के लिए ताकि हम सब मिलकर जल्दी से जल्दी ठग बेईमानों का सर्वनाश करके अपना भुगतान अपना सम्मान अपनी सुरक्षा पाते हुए सभी नागरिकों के साथ न्याय करें और अन्यायी व्यवस्था को मिट्टी में मिलाकर अपने देश को वह सब दें जो उसका है।।
तो आओ हमारे साथ जुडो साथ चलो सहयात्री बनकर देश धर्म राष्ट्र न्याय सत्य लोकतंत्र और कानून को बचाने के लिए।
आपका साथी
सत्य को समर्पित
आपका सेवक
ठग बेईमानों का अंत
मदन लाल आजाद
संस्थापक संयोजक
ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार, तपजप